बिलासपुर
राकेश मिश्रा
प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन शुरू होते ही अवैध धान का परिवहन और भंडारण जोरो पर किया जा रहा है।इसी के साथ शासन भी लगातार ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।बिलासपुर जिले के खाद्य, राजस्व और मंडी विभाग की टीम ने मंगलवार को ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 600 कट्टी धान जब्त किया है ।इसमें तखतपुर क्षेत्र में अलग अलग स्थानों से 140 क्विंटल धान जब्त किया गया है।साथ ही आरोपियों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किये जा रहे अवैध भंडारण को रोकने के लिए शासन लगातार कार्यवाही कर रही है।मंगलवार को जिले की राजस्व,खाद्य,और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने अलग अलग स्थानों पर छापेमार कार्यवाही करते हुए 239 क्विंटल धान जब्त किया है।जब्त किए गए धान में आधे से ज्यादा तखतपुर क्षेत्र से जब्त किए गए है।मंडी सचिव निकी चौबे ने बताया कि मंगलवार को तखतपुर क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर दबिश देकर लगभग 144 क्विंटल धान जब्त किया गया है।
इनमें नवीन अग्रवाल फुटकर व्यापारी निगारबंद के फर्म से 20 क्विंटल धान, रामू साहू फुटकर व्यापारी सिलतरा (तखतपुर) के फर्म साईं किराना स्टोर से 30 क्विंटल धान ,सुखदेव साहू फुटकर व्यापारी सिलतरा (तखतपुर) के फर्म हीरा किराना स्टोर से 20 क्विंटल धान वही जोरापारा के पास अवैध रूप से धान परिवहन करा रहे डंफर को रोककर उसमें से 187 बोरा( लगभग 74 क्विंटल ) धान जब्त कर सभी के विरुद्ध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।वही मस्तूरी ब्लॉक से भी अलग अलग स्थानों से 238 बोरी धान जब्त किया गया है।इस कार्यवाही में खाद्य व मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा में सहायक खाद्य अधिकारी सविता शर्मा, मंडी सचिव निक्की चौबे, फूड इंस्पेक्टर आशीष दिवान, मंडी इंस्पेक्टर जीवन सिंह क्षत्रिय और ऑपरेटर अनिल निषाद शामिल थे। वही मस्तूरी ब्लॉक से भी अलग अलग स्थानों से 238 बोरी धान जब्त किया गया है