शिक्षा मंडल ने बढ़ाया परीक्षा फॉर्म भरने की अवधि

बिलासपुर

ब्यूरो – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया है।पहले आवेदन भरने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर थी।

छात्रों के विद्यालय नहीं पहुंचने के कारण कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा फार्म भरने और फीस जमा करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस समस्या से प्रदेश के व्याख्याता एवं प्राचार्य चिंतित थे इस पर व्याख्याता संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल राकेश शर्मा ने सचिव से चर्चा कर तिथि बढ़ाने की मांग की थी सचिव ने समस्या को देखते हुए आभा अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है व्याख्याता संघ के प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा फार्म भरने का काम चल रहा है, लेकिन अधिकांश बच्चे कोविड-19 के कारण स्कूल नहीं आ पा रहे हैं और न ही संपर्क हो पा रहा है ,और अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित है। ऐसे में अधिकांश छात्र परीक्षा से वंचित हो सकते हैं ।इसलिए परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। ताकि बच्चों का भविष्य खराब ना हो समस्या को देखते हुए अब माध्यमिक शिक्षा मंडल ने फार्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए 31 दिसंबर तक कर दिया है इसके लिए संघ ने आभार व्यक्त किया है।

READ MORE:  विद्यालय अपने स्तर पर सम्पन्न कराएंगे प्रायोगिक परीक्षाएं,मंडल ने जारी किए निर्देश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *