विद्यालय अपने स्तर पर सम्पन्न कराएंगे प्रायोगिक परीक्षाएं,मंडल ने जारी किए निर्देश।

रायपुर

राकेश मिश्रा

देश और प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बाद छत्तीसगढ़ के कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बन्द कर दिये गए हैं।इस परिस्थिति को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वी के नियमित परीक्षार्थियों की 2022 की प्रायोगिक परीक्षाएं अब बिना बाह्य परीक्षक के ही सम्पन्न कराये जाएंगे । इसके लिए मंडल ने दिशा निर्देश जारी कर दिए है।

प्रदेश कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण स्कूलों के बंद होने की स्थिति को देखते हुए 10 जनवरी से 31 जनवरी के बीच 10वीं-12वीं के नियमित परीक्षार्थियों के 2022 की प्रायोगिक परीक्षा के लिए बाह्य परीक्षक की अनिवार्यता को समापत कर दिया गया है।अब विद्यालय अपने स्तर पर आंतरिक परीक्षक के द्वारा भी प्रायोगिक परीक्षा सम्पन्न करा सकते है। यह परीक्षा 10 से 31 जनवरी तक सम्पन्न कराने होंगे।इसके लिए शासन के कोरोना गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा और विद्यालय में भी सभी प्रकार के कोरोना से सुरक्षा के इंतजाम करने आवश्यक है।यह भी ध्यान रखना होगा कि परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन हो सके ।वही जिन जिलों में कोरोना के चलते विद्यालय बंद कर दिए गए है,वहाँ 31 जनवरी को शिथिल करते हुए बाद में भी प्रायोगिक परीक्षा सम्पन्न करा सकेंगे ।लेकिन इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर की अनुमति अनिवार्य होगा।

READ MORE:  लॉक डाउन में शराब दुकान खोलने को लेकर, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हाई कोर्ट में हुई सुनवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *