शिक्षकों ने घर पहुंचाया बच्चों का एमडीएम अनाज

मस्तूरी

सूरज सिंह-शासन के आदेशानुसार जिन स्कूलों में मध्यान्ह भोजन संचालित हो रही थी उन सभी स्कूलो में पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं को उनके हिस्से का चावल व दाल उनके घर घर जा कर शिक्षको के द्वारा बाटा जा रहा है मालूम हो की पूरे देश मे लॉक डाउन चल रहा है जिसके वजह से सभी संस्थान बंद है जिसके मद्देनजर शासन ने यह निर्णय लिया है कि सभी को उनके घर तक जा कर चावल दाल उनके घरों में पहुचाया जाय इसी कड़ी में आज गोबरी में प्रायमरी स्कूल में एच एम पी के राज व स्टाफ के द्वारा घर घर जा कर चावल दाल बाटा गया स्कूल में पहली से पांचवी तक सभी छात्र छात्राओ को चावल दाल वितरित किया गया जिसमे प्रत्येक बच्चो को उनके हिस्से का चावल व दाल वितरित किया गया साथ ही स्कूल स्टाफ ने बच्चों को बताया कि खाना खाने से पहले कम से कम 20 सेकंड तक किसी भी साबुन से सभी को हाथ धोना है और पालको को भी बताया कि गांव में सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है सभी को 1 मीटर की दूरी बनाये रखना है जिससे पूरे विश्व मे फैले कोरोना महामारी से बचा जा सकता है

READ MORE:  महज 10 घण्टे में दस्तयाब हुई नाबालिक लड़कियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *