बेलगहना में भी जलाए गए दीप

बेलगहना

(रविराज रजक)- रविवार को प्राधनमंत्री मोदी के आह्वान पर देश के साथ एकता का परिचय देते हुए बेलगहना के लोगों ने भी रात 9 बजे दीपक जलाएं और कोरोना की लड़ाई में लगे लोगो का धन्यवाद दिया।

तीन अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश वासियों को आह्वान कर रविवार की रात 9:00 बजे 9 मिनट तक दीपक जलाने को कहा था इस दौरान घर के सभी बल्ब बंद करने को कहा था ।प्राधनमंत्री के आह्वान पर पूरे देश में एक लंबे समय से चले आ रहे लॉक डाउन के कारण घोर निराशा में पड़े हुए समस्त भारतवासियों ने रविवार को अपने अपने घरों में दीप प्रज्वलित किया। माननीय प्रधानमंत्री के निवेदन को पूरे नगर बेलगहना में उत्साह के साथ पूरा किया। पूरा नगर दीपावली की तरह जगमगा उठा और सभी लोग आपस में दूरी बनाए हुए अपने-अपने क्षेत्रों से भारत माता की जय आदि नारों का पूरे उत्साह से उद्घोष करते हुए निराशा से बंधे हुए जीवन में आशा का संचार प्रवाहित किया ।नगर में कारोबारियों ने अपने दुकानों में एवं सभी देवालयों में दीप प्रज्वलित किया ।9 दीपक जलाकर देश मे एकता का संदेश देते हुए कोरोना की लड़ाई में सक्रिय रूप से भाग ले रहे लोगो को धन्यवाद दिया।इनमें

पहला देश के डॉक्टर्स के नाम

दूसरा देश के पुलिसकर्मियों के नाम

तीसरा देश व राज्य शासन के नाम

चौथा देश के सभी मेडिकल कर्मचारियों के नाम

पाँचवा देश के सफ़ाई कर्मियों के नाम

छठा देश के उन लोगों के नाम जो निशुल्क,निस्वार्थ जन सेवा कर रहे हे

सातवाँ सभी आपात कालीक सेवा देने वालो के नाम (बैंक, गैस, पेट्रोल पम्प, दूध, न्यूज़ पेपर, पानी आदि)

आठवाँ राष्ट्र के हर व्यक्ति के नाम जो देश हित में घर पर हे।

•नौवां उस ईश्वर के नाम जो हमें इस अंधकार से उजाले की ओर ले कर जायेगा।

READ MORE:  पुलिस की सक्रियता से मोबाइल हुआ बरामद,पकड़ में आया चोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *