शराबबंदी को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री को लिखे जाने लगे ज्ञापन

तख़तपुर

ब्यूरो- प्रदेश में शराबबंदी को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र और ज्ञापन सौंपे जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।आज तख़तपुर एबीवीपी ने तहसीलदार को दोनो राज्य प्रमुखों के नाम पर मांग पत्र सौंपा।

प्रदेश में शराब दुकान को चुनाव से पूर्व कांग्रेस के किये गए वादे और लॉक डाउन के बीच मे शराब दुकानो को खोलने को लेकर भूपेश सरकार विपक्षी दलों और आमजनता के निशाने पर आ गयी है।एक तरफ जहाँ महिलाएं शराब दुकानों में जाकर उन्हें जबदस्ती बन्द करा रही है।वही राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम शराब दुकाने बन्द करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे जाने का दौर भी शुरू हो गया है।आज तख़तपुर के एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को मांग पत्र सौंपा है।मांग पत्र में लिखा गया है कि शराब दुकान खुलने से अपराध और दुर्घटनाओ में एकाएक वृद्धि हो रही है एवं छात्र नशे की ओर अग्रसर हो रहे है।शराब दुकानो में भीड़ लग रही है,जिसे प्रशासन नियंत्रित नही कर पा रहा है।इससे कोरोना वायरस प्रकोप बढ़ने की संभावना बढ़ गई है ।विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया और मांग की कि सरकार को इस ओर ठोस कदम उठाना चाहिए। इस अवसर पर राघवेंद्र पांडेय , कामेश सिंह ठाकुर , मोहन पांडेय ,शुभम क्षत्रिय , राकेश , सूरज , सोनू उपस्थित रहे।

READ MORE:  गाँव जाए बाढ़ में , कोड़ापुरी सरपंच को इससे कोई मतलब नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *