अज्ञात कारणों से ग्रामीण युवक ने लगाई फाँसी,पुलिस जुटी जांच में!

बेलगहना

रविराज रजक- कल रात एक 22 वर्षीय ग्रामीण युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले मे मर्ग कायम कर कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा के खोंगसरा क्षेत्र में ग्रामपंचायत तुलुफ में एक ग्रामीण युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।सुबह मनरेगा काम पर जाने वाले ग्रामीण मजदूरों ने युवक राजेश्वर मेश्राम पिता मोती मेश्राम।की।लाश को रैलवाय फाटक के समीप कोसम झाड़ पर नॉयलॉन रस्सी से लटक रहा था।ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरपंच को दी और उसने पुलिस को दी। बेलगहना चौकी से पहुंचे नुवास तिग्गा और आरक्षक तोमर सिंह नें पहुँच कर पंचनामा कार्यवाह कर लाश को पोस्टमॉर्टेम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

READ MORE:  बिजली विभाग की लापरवाही,दुधारू भैंस की गई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *