व्यक्तित्व विकास एवं स्वास्थ्य और नारी उत्पीड़न कानून पर 20 जनवरी को “महिला जागरूकता कार्यशाला”

बिलासपुर

ब्यूरो


अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी” , छत्तीसगढ़ कला , साहित्य एवं सांस्कृतिक विकास परिषद तथा “राष्ट्रीय वन्देमातरम” – राष्ट्र प्रथम अभियान – भारत जनशक्ति संगठन , भारत युवाशक्ति संगठन जिला इकाई कोरबा के तत्वावधान में दिनाँक 20 जनवरी 2021 को समय- दोपहर 1 बजे , स्थान- सामुदायिक भवन, शांति नगर वार्ड क्रमांक 66 , बाँकीमोंगरा जिला कोरबा में “महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास , स्वास्थ्य समस्याओं, एवं नारी उत्पीड़न कानून” पर आधारित “महिला जागरुकता कार्यशाला” आयोजित किया गया हैं । “महिला जागरूकता कार्यशाला” में अखिल भारतीय नारीशक्ति संगठन “तेजस्विनी” , छत्तीसगढ़ कला ,साहित्य एवं सांस्कृतिक विकास परिषद तथा “राष्ट्रीय वंदेमातरम” – राष्ट्र प्रथम अभियान की पदाधिकारी – नीता दुवा , प्रदेश कार्य समिति सदस्य दीपक भास्कर , स्मिता सिंह , विजय लक्ष्मी सोनी , कमला साहू , पिंकी साहू , ललिता दिवाकर , संगीता गुरुगोस्वामी , सुषमा पांडेय ,राजेश्वरी चंद्रा, रेशमा मेमन सहित पार्षद श्रीमती प्रभावती चौहान, सलाहकार द्वय श्रीमती मधु पांडेय , श्रीमती भगवती अग्रवाल , श्री के डी महंत , रविशंकर सागर , प्रद्युम्न यादव , सुधार साय, संतोषी चौहान , रानू महंत , सरिता अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित होंगे । राष्ट्रीय “वन्देमातरम” – राष्ट्र प्रथम अभियान , भारत जनशक्ति संगठन , भारत युवाशक्ति संगठन , छत्तीसगढ़ कला ,साहित्य एवं सांस्कृतिक विकास परिषद तथा अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी” के द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, शिक्षा,कैरियर निर्माण, आर्थिक स्वावलंबन, कानूनी जानकारी , महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोविड 19 से बचाव एवं सुरक्षा उपायों का समुचित पालन करते हुए बाँकीमोंगरा में “महिला जागरूकता कार्यशाला” आयोजित की जा रही हैं ।

READ MORE:  भाजपा पार्षदों की प्रेस वार्ता ,नगर पालिका पर लगाए पक्षपात का आरोप, कल देंगे धरना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *