बाल बाल बचा घर मे सो रहा परिवार, बिजली के खम्भे ने रोकी अनियंत्रित ट्रक की रफ्तार।

जरहगांव-

सदाराम कश्यप –

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आते आते एक परिवार बाल-बाल बच गया।ट्रक यदि बिजली के खंभे से नही टकराता तो सड़क किनारे बने मकान में घुस जाता।घटना जरहगांव थाना से मात्र 100 मीटर दूर ग्रयाम छतौना की है।

कल रात 10 बजे के आस पास जरहागांव थाना के महज 100 मीटर की दूरी पर एक ट्रक दुर्घटना में सड़क किनारे बने मकान में सो रहा परिवार ट्रक की चपेट में आने बाल बाल बाख गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंगेली से बिलासपुर की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 10 सी 1600 का ड्राइवर शराब के नशे में ट्रक लापरवाही पूर्वक तेज गति से चलाते हुए पहले तो एक ठेले के छज्जे को अपनी चपेट में लिया फिर राष्ट्रीय राजमार्ग में बनाई गयी नाली के स्लैब के ऊपर चढ़ गया उसके बाद लोहे के बिजली के खंभे से टकराया । ट्रक की गति इतनी तेज थी कि नाली के स्लैब के ऊपर चढ़ने के बाद लोहे के खम्भे को भी लगभग गिरा दिया।यदि खंभा नहीं होता तो ठीक खम्भे के पास एक मकान में घुस जाता ,जिसमे एक परिवार के चार से पांच सदस्य सो रहे थे।बिजली के खम्भे कारण एक बड़ी दुर्घटना होते होते टल गई।

READ MORE:  जनता की जान जोखिम में डाल रहे सड़क निर्माण कंपनी और ठेकेदार,सरकारी नुमाइंदों ने मूंदी आंखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *