लापरवाह लोगो के बीच ग्राम पंचायत हरदी में पंच परमेश्वरों की सराहनीय पहल!

मस्तूरी

सूरज सिंह

मस्तूरी-कोरोना की लड़ाई में लॉक डाउन का उलंघन करने वाले जहां पुलिस के डंडों से सुधरते दिखाई दे रहे है।वही समाज के कुछ युवक आगे आकर इस लड़ाई में सार्थक और सराहनीय कार्य भी कर रहे हैं।ऐसा ही कुछ ग्राम पंचायत हरदी के सरपंच और पंचों द्वारा किया जा रहा है।

जैसे कि हम सब को पता है कि कोरोना वायरस के कारण संपूर्ण भारत में महामारी खतरा मंडरा रहा ।इसे लेकर शासन प्रशासन सख्त है और लोगो को काबू में कर रही है।वहीं मस्तूरी ब्लॉक अंतर्गत एक पंचायत हरदी (गोबरी) के सरपंच व पंच अपने पंचायत को इस महामारी से बचाने के लिए हर अथक प्रयास कर रहे है प्रति दिन सरपंच माइक के माध्यम से लोगो को कोरोना से बचने के लिए स्वछता बनाए रखने,बाहर से आने व बाहर जाने वालो की सूची तैयार कर सभी का स्वास्थ्य का विशेष ख्याल में रख कर डायरी में नोट कर रहे है।हर घर में हैंडवाश बांट कर स्वछता बनाए रखने व स्वच्छ रहने को जागरूक कर रहे है ।और गांव के मुहाने पर दो दो लोगो की ड्यूटी लगा कर बाहर से आने जाने वाले लोगो को समझाइश दे रहे है यहां तक दीपक बंजारे मस्तूरी ब्लॉक का एक ऐसा सरपंच है जो अपने पंचायत से बाहर कमाने खाने गए लोगो को फोन करके उन लोगो का हाल पूछ कर सुरक्षित रहने का व शासन के नियमो का पालन करने का अपील कर रहे है। आपको बता दे की दीपक बंजारे ने इस भीषण महामारी व जनता कर्फ्यू लगने से पहले ही कोरोना के बचाव के लिए सरकारी डॉक्टर को बुला कर जागरूकता अभियान चलाया था। जनता इस नवयुवक सरपंच के कार्य से बहुत प्रसन्न है और आस पास क्षेत्र के लोग बहुत ही सराहना व्यक्त कर रहे है।

READ MORE:  हमारा राष्ट्रवाद और एकात्मवाद कल भी था जब आपातकाल था,और आज भी है -हर्षिता पांडेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *