बीजेपी पार्षदों ने अपनी निधि से दिए मास्क और सेनिटाइजर खरीदने पैसे।

तखतपुर

ब्यूरो

तखतपुर-कोविड-19से चल रही जंग में प्रमुख सुरक्षा कवच सेनिटाइजर और मास्क हैं।जो लोगो को वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए जरूरी है।इसके लिए नगर पालिका को फण्ड की कमी न हो इसलिए बीजेपी पार्षदों ने अपनी अपनी पार्षद निधि से पैसे देने की अनुशंसा की है।वर्तमान में नगर पालिक में बीजेपी के 7 पार्षद हैं।

तखतपुर नगर पालिका को कोविड-19से लड़ाई के लिए मास्क और सेनिटाइजर की खरीदी में फण्ड की कमी न हो इसके लिए नगर के बीजेपी पार्षदों ने अपने अपने फण्ड से 50-50हजार रुपये की राशि पार्षद निधि से देने की अनुशंसा की है।बता दें कि अभी मास्क और सेनिटाइजर कोरोना से लड़ाई के लिए प्रमुख सुरक्षा कवच का काम करता है।यह वायरस को शरीर से दूर ही रखता है। जिससे कोरोना के होने की संभावना कम हो जाती है।बीजेपी के वार्ड एक से कोमल सिंह ठाकुर, वार्ड तीन से नैन लाल साहू, वार्ड पाँच से पुष्पा रात्रे,वार्ड सात से ईश्वर देवांगन, वार्ड आठ से प्रतिभा देवांगन, वार्ड ग्यारह से शिव देवांगन और वार्ड तेरह से अमेरिका बाई साहू, बीजेपी के पार्षद है सभी ने सीएमओ के नाम अलग अलग पत्र जारी कर अपनी पार्षद निधि से 50000 के मास्क और सेनिटाइजर खरीदने की अनुशंसा की है।

READ MORE:  नाबालिक को भगाने वाला चंद घंटों में गिरफ्तार,पथरिया पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *