यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया उच्च शिक्षामंत्री का अतिशी स्वागत

मस्तूरी

सूरज सिंह

मस्तूरी- अलग अलग कार्यक्रमो में शामिल होने आए छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल का यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।उच्च शिक्षामंत्री आज गतौरा, सीपत, और रतनपुर प्रवास पर थे।

मस्तूरी यूथ कांग्रेस ने जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के दौरे पर आए उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का भव्य और आतिशी स्वागत किया। उच्च शिक्षा खेल युवा कल्याण विभाग के छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री उमेश पटेल के आज सीपत आगमन के दौरान मस्तूरी मोहतरा फोरलेन मस्तूरी में यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष व मस्तूरी जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नितेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उनके आने के बाद ताबड़तोड़ आतिशबाजी कर फूल माला से मंत्री महोदय का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उमेश पटेल जिंदाबाद के नारे लगते रहे ।कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल का आज गतोरा, रतनपुर, सीपत में अलग-अलग कार्यक्रम था,जिसमे शामिल होने के लिए वे पहुंचे थे।इस दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकारणी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, काँग्रेस नेता तमेश सिंह,शंकर यादव, युवा कांग्रेस मस्तुरी से राहुल सिंह, विशाल सिंह, दीपक सिंह ,आशुतोष जांगड़े,आकाश सिंह, किशोर मनहर,भवानी रॉय, सुरेश दुबे विकाश मधुकर अमित खुटे,गजेंद्र सिंह,प्रशांत बंजारे,जयंत पटेल, विक्रम बेन, अनिल खुटे,गणेश साहू,प्रदीप यादव, रवि श्रीवास, दीपक सिंह, सलीम चेलके, नरेंद्र सिंह, सुभाष मस्ताना,अजय साहू,प्रदीप कैवर्त,आदि भारी संख्या में युवा कांग्रेस के लोग उपस्थित रहे

READ MORE:  युवकों ने अपने खर्च से सेनिटाइज किया बैंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *