कोटेश्वर में बनाया जा रहा सवा लाख शिवलिंग

कोटा

हरीश चौबे

करगी रोड- कोटा कोटेश्वर महादेव की नगरी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 21 फरवरी से 24 फरवरी तक सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है। शिवलिंग निर्माण में भक्तजनों का तांता लगा रहता है।सुबह से रात्रि शिव भक्तों के द्वारा निर्माण किया जाता है। शिवलिंग निर्माण के पश्चात विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद सूर्य के अस्त के पहले जितने भी पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया जाता है उनका विसर्जन विधि विधान से किया जा रहा है ।उक्त धार्मिक कार्य के प्रेरणा स्रोत पंडित श्याम दीक्षित के सानिध्य में पूजा अर्चना हवन एवं रुद्राभिषेक प्रतिदिन किया जा रहा है पूरा नगर शिव की भक्ति में डूबा हुआ नजर आता है उक्त आयोजन संजय अप्पू गुप्ता के द्वारा कराया जा रहा है

शिव लिंग बनाते भक्त
READ MORE:  विकास एक सतत प्रक्रिया, मांगे आती रहेंगी और पूरी होती रहेंगी - संसदीय सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *