मातृ शिशु अस्पताल में आया सोनोग्राफी मशीन,धर्मजीत की पहल से मिली सौगात।

लोरमी

भूपेंद्र कुमार

मुंगेली जिले के लोरमी के 50 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल में लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह की पहल से सोनोग्राफी मशीन लगाया गया।अब यहां आने वाले मरीजो को सोनोग्राफी के लिए भटकना नही पड़ेगा।सोनोग्राफी मशीन की कमी के कारण इसकी सार्थकता सिद्ध नही हो पा रही थी।यह मशीन विधायक फण्ड से लगाया गया है।

मुंगेली जिला के लोरमी शासकीय 50 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल को मिली बड़ी सौगात, लोरमी 50 बिस्तर अस्पताल का शुभारम्भ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के द्वारा किया गया था।अस्पताल में पहले से ही सभी सुविधा उपलब्ध तो करा दिया गया थी,लेकिन डिजिटल सोनोग्राफी मशीन की आभाव से अस्पताल अधूरा लगता था।लोगों की वर्षो से लंबित मांग को संज्ञान में लेते हुए लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने विधायक मद से सोनोग्राफी मशीन लगवाने की पहल की और 50 बिस्तर अस्पताल को सोनोग्राफी मशीन का सौगात मिल गया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि इस मशीन के लगने से न्यूनतम दर पर लोगो को सोनोग्राफी की सुविधा मिलेगी। गर्भवती महिलाओं व गंभीर मरीजो को सोनोग्राफी में ही मिलेगा। 50 बिस्तर अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन लगने से मरीजो को भटकना नही पड़ेगा। लोरमी 50 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल में अभी भी हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी है, जहाँ अधिकांश एक्सीडेंट मरीज का इलाज नहीं हो पाता, जिससे लोगो को मजबूरी वश रिफर कराकर जाना पड़ता है।मुंगेली कलेक्टर पी. एस. एल्मा की उपस्थिति में सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ किया गया है।

READ MORE:  20 घंटे बिजली गुल 43 डिग्री की गर्मी में नवजात और प्रसूताओं को रहा कपड़े के पंखे का सहारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *