महिलाओं ने उठाया शराबबंदी के लिए बीड़ा,समूह बनाकर रोकेंगी अवैध बिक्री और सेवन।

जरहागांव

सदाराम कश्यप –

क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और इससे गृहस्थी को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए महिलाओ ने जवाबदारी अपने कंधों पर उठाने का फैसला लिया है।इसके लिए उन्होंने संगठित होकर समूह बनाने का फैसला लिया है।अब जरहागांव में शराब बेचने और पीने वालों को यह महिलाएं सबक सिखाकर पुलिस के हवाले करेंगी।

जरहागांव में अवैध शराब की बिक्री करने और पीने वालो के खिलाफ लामबंद होते हुए समूह बनाकर रोकने का फैसला लिया है।महिला जागरूकता और सशक्तिकरण के परिणाम स्वरूप अब महिलाएं खुलकर सामाजिक बुराइयों के सामने खड़ी हो रही है।शराब का सेवन और अवैध विक्रय सबसे बड़ी सामाजिक बुराई है जो अन्य बुराइयों की जड़ भी है।इसे दूर करने की जवाबदारी जरहागांव की महिला मंडली ने संगठित होकर शराब की बिक्री और सेवन पर रोक लगाने के लिए संकल्पित होकर समूह बनाया है।समूह में आई महिलाओ ने घोषणा की है कि जरहागांव में कोई भी व्यक्ति अवैध शराब बिक्री करते या सेवन करते पाया जाता है तो उसे सबक सिखाकर पुलिस के हवाले किया जाएगा।इस समूह में प्रमुख रूप से श्रीमती शिवकुमारी कश्यप,श्रीमती ज्योति ,श्रीमती बिंदा, श्रीमती सविता कुर्रे शामिल हैं।

READ MORE:  ग्रामीण युवकों ने चंदा कर पीएम केअर फण्ड में जमा कराई राशि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *