मस्तूरी में लगातार मिल रहे कोरोना मरीज

मस्तूरी

सूरज सिंह- मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम में बीते एक हफ्ते से कोरोना का लगातार पॉजिटिव केस मिला है और अधिकांश लोगों को ट्रेवल हिस्ट्री महाराष्ट्र के पुणे से है। जितने भी पॉजिटिव मिले हैं वो सभी प्रवासी मजदूर ही है, जो अन्य राज्य से वापस आये हैं।

पिछले 24 घंटे में 4 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। हालांकि इनमें सभी किसी न किसी क्वॉरेंटाइन सेंटर में क्वॉरेंटाइन किये हुए लोग ही है ,इसलिए ज्यादा घबराने की बात नही है। मस्तुरी स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख नंदराम कवर ने बताया कि कल शाम से अब तक 4 लोगो में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिनको कोविड हॉस्पिटल बिलासपुर में शिफ्ट कर दिया गया है,और जहाँ-जहाँ पॉजिटिव केसेस मिल रहे है वहाँ अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग बहुत जरूरी हो जाता है ,जिससे हम खुद को और दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते है ।हालांकि मस्तुरी पुलिस जिस पंचायत में केस मिलता है वहाँ लोगो को बचाने के लिए नियम को कड़ाई से पालन करा रही है। कड़ाई के साथ समाजिक दूरी और शासन के सभी आदेशो को अमल में ला रही हैं ।कल मिले पॉजिटिव केस में सीपत से एक,जो ग्राम बिनैका का रहने वाला है जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री गुजरात से है,एक जुनवानी जो हरियाना से आया है,और दो लोगो की ट्रेवल हिस्ट्री महाराष्ट्र से है इन चारों का उपचार कोविड होस्पिटल में हो रहा है।

READ MORE:  व्यापारियों की पहल स्वस्फूर्त दुकाने बन्द करने की,की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *