व्यापारियों की पहल स्वस्फूर्त दुकाने बन्द करने की,की घोषणा

मस्तूरी

सूरज सिंह- मस्तूरी क्षेत्र में कोरोना की बढ़ती संख्या और प्रशासन द्वारा उठाये जा रहे कदमो के बीच मस्तूरी के व्यापारियों ने अच्छी पहल की है।उन्होंने ने 24 मई से 29 मई तक अपनी दुकानें खुद ही बंद रखने की घोषणा की है।

मस्तुरी क्षेत्र में प्रवासी मजदूरो के ज्यादा प्रभावित राज्यों से आने से महामारी तेजी क्षेत्र में फैलने की संभावना है। वर्तमान समय में मस्तूरी क्षेत्र को रेड जोन एरिया में डाल दिया गया है और शासन के द्वारा रेड जोन घोसित कर दिया गया है।इस स्थिति से निपटने के लिए सभी व्यापारी संघ मस्तुरी के सदस्य द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है कि मस्तुरी में 24,05,2020,से 29,05,2020 तक दुकाने बंद रहेगी जिसकी सूचना मस्तुरी थाना में दी गई है ।इस दौरान मेडिकल,हॉस्पिटल,पेट्रोल,टंकी ये सब खुली रहेगी। जिस प्रकार से कोरोना मस्तुरी क्षेत्र में तेजी से फैल रहा है उसको मद्देनजर रखते हुए यह कड़ा और साहसी फैसला लिया गया है। हालांकि इससे ब्यापारियों को नुकसान भी होगा पर इससे कोरोना को हराने का एक संकल्प भी समझ सकते है ,जो मस्तुरी के ब्यापारियों के ने बहुत ही सोच समझ कर यह फैसला लिया हैं।

READ MORE:  पचपेड़ी पुलिस ने पकड़ा महुआ शराब कोचिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *