मनाई गई एकात्मवाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल की जयंति!

मुंगेली

महेश कश्यप – भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक और एकात्मवाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज मनाई गई।मुंगेली के।भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी ।

भारतीय जनता पार्टी जिला भाजपा कार्यालय में पं दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया उनके द्वारा देश के लिए किये गये कार्य व बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक,पूर्व जिला महामंत्री मोहन भोजवानी,आईटी सेल जिला संयोजक सुनील पाठक,किशोरीलाल केशरवानी, नगर महामंत्री मुकेश रोहरा,जिला कार्यालय मंत्री कोटूमल दादवानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिले के सभी 9 मण्डलों के बूथों में भी कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई।

READ MORE:  मुख्यमंत्री ने की माँ महामाया की पूजा ,सभी के लिये की मंगलकामना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *