आबकारी टीम ने 7.5 लीटर शराब के साथ पकड़ा एक कोचिया!

तख़तपुर

ब्यूरो- आबकारी विभाग की टीम ने तख़तपुर क्षेत्र के कोड़ापुरी में छापेमारी करते हुए एक व्यक्ति को 7.5 लीटर महुआशराब के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से आबकारी टीम को सूचना मिली कि ग्राम पंचायत कोड़ापुरी निवासी रमेश साहू पिता दुलार साहू उम्र 45 वर्ष गाँव मे महुआ शराब बेचता है। मुखबिर की सूचना पर आज छापेमारी की कार्यवाही करते हुए आरोपी के घर दबिश देकर उसके कब्जे से 7.5 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया है।उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34,(2), 59 के तहत कार्यवाही की है।इस कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक मुकेश पांडेय, प्रधान आरक्षक नेत राम बंजारे, आरक्षक तुलेश्वर राठौर, नवनीत, अनवर, देवदत्त, मुकेश शर्मा, वाहन चालक जलेश्वर शामिल रहे।

READ MORE:  भाजपा नेताओं के जुए के फड़ में पुलिस की दबिश, जिला उपाध्यक्ष सहित 14 लोग पकड़े गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *