पत्रकार रवि रंजन के खिलाफ फ़र्ज़ी मामला दर्ज करने के विरोध में जीपीएम में सौंपा गया ज्ञापन

बिलासपुर

गोविंद शर्मा

कोरिया जिले के पत्रकार रवि रंजन सिंह के विरुद्ध पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले के विरोध में प्रदेश के पत्रकार एकजुट होते जा रहे है।वोभिन्न जिलों में एसपी को मुख्यमंत्री और डीजीपी के नाम ज्ञापन सौंपे जा रहे है।इसी तारतम्य में जीपीएम में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने एसपी को डीजीपी और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले वापस लेने और थाना प्रभारी के साथ साथ पुलिस अधीक्षक को भी हटाये जाने की मांग की है।

जिले के पत्रकार पर फर्जी अपराध दर्ज करने के मामले में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ जिला जीपीएम की टीम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं डीजीपी छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा के नाम का ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौपा है. अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द शर्मा के निर्देश पर जिला अध्यक्ष एफ के फारुकी के नेतृत्व में पत्रकार साथियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया. जिसमे बताया गया कि कोरिया जिले के पत्रकार साथी रवि रंजन सिंह के द्वारा सोशल मीडिया में वायरल चैट को लेकर एक लेख प्रकाशित किया गया था. जिसमें विभाग के कई कर्मचारियों के नाम सामने आए थे और वहा के पुलिस अधीक्षक की शह पर बिना जांच पड़ताल किये पत्रकार रवि रंजन सिंह के ऊपर फर्जी मामला दर्ज कर दिया गया और उनके निकट जनों को एक अपराधी की भाँति बिना किसी सर्च वारंट के तथा बिना दूसरे जिले के लोकल पुलिस एवं परिवार जनों को सूचना दिए, सूरजपुर जिले से लाकर पटना थाने में मार पीट की गई,जिसमे एक महिला एवं १३ वर्ष के नाबालिग बच्चे को मानसिक एवं शारीरिक क्षति पहुंची है अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने पत्रकार के ऊपर हुई गलत एफआईआर को तत्काल हटाने,पत्रकार की गिरफ्तारी रोकने के साथ पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी को भी तत्काल हटाने की मांग करते हुए बताया कि जो चौथे स्तभ्म का सम्मान नही करते है बल्कि उनसे द्वेष रखते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर रहे है जिसका अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ घोर विरोध एवं निंदा करता है। नही हटाये जाने की दिशा में प्रदेश के हर जिले में धरना प्रदर्शन दे कर विरोध प्रकट किया जायेगा उसके बाद एक महाधरना रायपुर में किया जायेगा. अगर पुलिस प्रशासन इस तरह अपने निजी शत्रुता के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल करता है तो यह कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ है जिसे बर्दाश्त नही किया जा सकता. इस गौरेला पेंड्रा मरवाही नगर के वरिष्ठ पत्रकार विक्की गुप्ता ,शुभम गुप्ता , रितेश गुप्ता , दीपक गुप्ता,मिथलेश आयाम उपस्थित रहे।

READ MORE:  दसवीं पास डॉक्टर के हाथों हो सकता था लोगो की सेहत से खिलवाड़, युवकों की सतर्कता से पकड़े गए,पुलिस की नरमी से छूटे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *