तीन जिलों के बावन परी के दीवानों से जब्ती महज दस हजार, कार्यवाही पर लग रहे प्रश्न चिन्ह।

मस्तूरी/सीपत

ब्यूरो

सीपत क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए तीन जिलों के जुआरियों को फड़ लगाए पकड़ा और जुआ स्थल से 10 हजार रुपये जब्त किए।लेकिन इस कार्यवाही पर लोग शंका की दृष्टि डाल रहे हैं ।तीन जिलों के जुआरी जमे हो और जब्ती महज 10 हजार लोगों के गले नही उतर रहा है।वैसे पुलिस ने आठ लोगो को पकड़ कर कार्यवाही की है।

तीन जिलों के जुआरी इकट्ठे हो कर फड़ जमाये हुए हों और पुलिसिया कार्यवाही में जब्ती महज 10 हजार हो लोगो के गले से यह बात नही उतर रही है।सीपत क्षेत्र के देवरी में जमें तीन जिलों के जुआरियों के फड़ में पुलिस ने कार्रवाई कटलरते हुए 8 लोगो को पकड़ा है। जुआरियों के दोपहर से जुटने के बाद पुलिस की टीम शाम को मौके पर पहुंची। इससे जुआरियों को भागने का मौका मिल गया। वही आठ जुआरियों से 10 हजार 840 रुपये जब्त किए गए हैं।

बीते एक माह से सीपत क्षेत्र के देवरी में जांजगीर-चांपा, कोरबा और शहर के जुआरियों का जमावाड़ा हो रहा था। इसकी सूचना पुलिस को भी थी। इसके बाद भी बेधड़क जुए का खेल जारी था। वहीं सोमवार की शाम सीपत थाना प्रभारी आरके सोरी ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मौके से रूपचंद रात्रे (30 वर्ष) निवासी देवरी, सुनील साहू (43 वर्ष) निवासी नयापारा सिरगिट्टी, रवि गोयल (27 वर्ष) निवासी दयालबंद, आशीष सिंह (29 वर्ष) निवासी कोटमीसोनार, जिला जांजगीर-चांपा, संतोष वैष्णव (40 वर्ष) निवासी कपिल नगर सरकंडा, सुनील सिंह (34 वर्ष) निवासी किरारी, विमल बंजारे (26 वर्ष) निवासी देवरी, प्रमोद कुर्मी (27 वर्ष) निवासी नयापारा सिरगिट्टी को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से 10 हजार 860 रुपये जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सीपत थाना प्रभारी ने बताया कि जुए की सूचना देर से मिलने के कारण अधिकतर जुआरी मौके से चले गए थे।

READ MORE:  अज्ञात कारणों से युवक ने की आत्महत्या!

पड़ोसी जिले से पहुंचते हैं जुआरी

सीपत के देवरी में लंबे समय से जुआरियों का मजमा लग रहा था। इसकी शिकायत अधिकारियों से भी की गई थी। दोपहर से शाम तक देवरी के खार में जुआरियों का जमावाड़ा लगा रहता था। सोमवार को पकड़े गए जुआरियों में यहां फड़ लगाने वाले रूपचंद रात्रे के अलावा जांजगीर-चांपा जिले के एक जुआरी और शहर के भी जुआरी पकड़ाए हैं। यहां शहर व आसपास के जिलों से भी जुआरियों के पहुंचने की सूचना मिलती रही है। इसके बाद भी पुलिस के हाथ आठ जुआरी ही लगे हैं। वहीं जुए की रकम को लेकर भी गांव में चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *