करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा व्रत, चंद्र दर्शन कर ग्रहण किया जल।

तख़तपुर

संतोष ठाकुर

नगर में सुहागिनों ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।शाम को चंद्र दर्शन और पूजन के पश्चात दिन भर के निर्जला व्रत को तोड़ा।नगर अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास ने सुहागिनों के साथ की पूजा अर्चना।

नगर मे बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर सौभाग्यवती महिलाएं करवा चौथ व्रत पर पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख विधि-विधान से दोपहर मे पूजा कर शाम को नदी मे करवा चौथ व्रत मे गंगा मैया को दीपदान करने पहुँची। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा श्रीवास ने करवां चौथ पर सौभाग्यवती सभी महिलाओं को ढेरो शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि महिलाएं पूजा से पहले श्रृंगार कर दोपहर , शाम मे कथा का पठन किया । पूजा के लिये चौकी में जल भरकर , थाली में रोली, गेंहू, चावल, मिट्टी का करवा, मिठाई, बायना का सामान आदि व नया वस्त्र पहन कर पूजा किया गया । यह विवाहित सभी सौभाग्यवती महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत महत्वपूर्णं है। जो दिन भर बिना खाए , निर्जला उपवास रख कर अखण्ड सौभाग्यवती के लिये अपने पति की दीर्घ आयु के लिये व्रत रखी है। करवां चौथ व्रत मे रात में चंद्रमा को छलनी से देखने के बाद पति को छलनी से देखकर पति का पैर छूकर व्रत मे पानी पीती है । सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती शीशी श्रीवास ,श्रीमती दीपा श्रीवास , श्रीमती जयंती श्रीवास , श्रीमती शारदा श्रीवास , श्रीमती पूजा श्रीवास ,   श्रीमती गायत्री श्रीवास , श्रीमती अन्नू कैैैवट ,श्रीमती   प्रेम लता तिवारी, श्रीमती रानी कैैैवट,श्रीमती राखी श्रीवास, श्रीमती सुकृता तिवारी,श्रीमती श्यामा थवाईत आदि शामिल हुईं।

READ MORE:  देवलाल की आत्महत्या मामले में परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, दशगात्र के बाद होगा बड़ा आंदोलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *