गोडाडीह पहुंचे नवीन जिंदल, बन रहे सीमेंट प्लांट का किया निरीक्षण

मस्तूरी

सूरज सिंह-जिंदल स्टील प्लांट के मालिक नवीन जिंदल आज अपने निजी हैलीकॉप्टर से मस्तूरी के गोडाडीह पहुंचे ।उन्होंने यहां बन रहे सीमेंट प्लांट का निरीक्षण किया और लोगो को संबोधित करते हुए स्थानीय युवकों को रोजगार देने की बात कही।वही गोडाडीह सरपंच ने किसानों के मुआवजे की बात भी उठाई।

मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोडाडीह में जिंदल माइंस का नया प्लांट निर्मित हो रहा है जिसमें का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। प्लांट का शुरुआती कार्य प्रारंभ होने वाला है।इस अवसर पर रायगढ़ के प्लांट पहुंचे, नवीन जिंदल ने अपने नए प्लांट मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोडाडीह के माइंस प्लांट का आज मुआयना करने अपने प्राइवेट हेलीकॉप्टर से ग्राम पंचायत गोडाडीह पहुंचे।जहां नवीन जिंदल जहाँ उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि यहाँ जिंदल ग्रुप के द्वारा माइंस का कार्य किया जायेगा ।यहाँ की जमीन को खोद कर इसके पत्थर को सीमेंट बनाने के लिए उपयोग किया जायेगा। साथ साथ उन्होंने गांव के बेरोजगारो को रोजगार देने का भी वादा किया है और आस पास के गांव की विकाश कार्य शिक्षा व पानी की ब्यवस्था हर तरह से गांव को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही ।पर गांव के सरपंच का आरोप है कि जब जमीन का अधिग्रहण किया गया था तब से अभी तक ऐसे कई किसान है जिनको उनकी जमीन का मुआवजा भी नही मिला है तो उनको उनकी जमीन का मुवावजा कब मिलेगा। जब से जमीन का अधिग्रहण किया गया है तब से दिलासा ही दिया जा रहा है, जिसके कारण ग्रामीणों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है वही गांव के सरपंच का कहना है कि उनसे बात हुई तो उन्होंने गांव के विकाश रोजगार देने का वादा तो किया है। पर जब तक किसानों को उनकी जमीन का मुवावजा नही मिलेगा तब तक हम काम चलने ही नही देंगे।

READ MORE:  लिमहा,करनकापा और ढनढन हुए कंटेन्मेंट जोन मुक्त क्षेत्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *