लिमहा,करनकापा और ढनढन हुए कंटेन्मेंट जोन मुक्त क्षेत्र।

तख़तपुर

ब्यूरो- तख़तपुर तहसील के करनकापा,लिमहा और ढनढन को कंटेन्मेंट क्षेत्र से निर्देशों के साथ हटा लिटा गया है।अब उपर्युक्त तीनो गाँव सामान्य क्षेत्र होंगे ।किन्तु दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।इसी के साथ जिले के अन्य तहसीलों में बनाये गए कंटेन्मेंट जोन,जहाँ पिछले 14 दिनों में कोई भी नये कोरोना मरीज सामने नही आये हैं,को भी सामान्य क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

जिले के मरीज की जाॅच रिपोर्ट पाॅजिटिव पाये जाने के कारण जिला बिलासपुर अंतर्गत तहसील तखतपुर के ग्राम लिमहा,करनकापा और ढनढन तहसील मस्तुरी से ग्राम मनवा, निमतरा, गतौरा को जबकि तहसील बिलासपुर के बाजपेयी टावर एवं अटल बिहारी वाजपेयी विष्वविद्यालय परिसर, ग्राम बिरकोना, कश्यप काॅलोनी तथा तहसील बिल्हा से ग्राम सारधा, रहंगी,मुढ़ीपार को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया था।
उक्त क्षेत्रों में पिछले 14 दिवस में कोई भी नये पाॅजिटिव केस नही आये है। उक्त कन्टेनमेंट जोन की अधिसूचना को समाप्त करते हुए चिन्हित क्षेत्र को निर्देशों के साथ विमुक्त किया गया है। उक्त कन्टेनमेंट क्षेत्र में जिन व्यक्तियों को होम क्वारेंटाईन किया गया है उस क्वारेंटाईन अवधि तक यथास्थिति बनी रहेगी। चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकानें एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान शासन के नियमानुसार संचालित होंगे तथा चिन्हित क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को कोरोना से संबंधित लक्षण होने पर तत्काल कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07752-251000 पर सूचित करने कहा गया है।

READ MORE:  गाली गलौच और देख लेने की धमकी में सीधे न्यायलय में लगाइए गुहार,जुनापारा चौकी का मामला!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *