खेत के लिए निकले किसान की संदिग्ध हालत में मिली लाश

तख़तपुर

ब्यूरो- तख़तपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोसकट्टी में खेती के लिए घर से निकले व्यक्ति की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है।पुलिस को सूचना मिलने ही घटना स्थल के लिए रवाना हो गयी है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तख़तपुर थाना क्षेत्र के कोसकट्टी निवासी प्रभु डहरिया उम्र 42 वर्ष सुबह खेती के लिए घर से निकला था।लेकिन दोपहर में उसकी लाश खेत के पास ही मिली है।शरीर पर चोट के निशान भी है।लाश को देखने से संघर्ष होने के लक्षण भी दिख रहे है,जिससे हत्या की आशंका से भी इंकार नही किया जा सकता है ।मृतक चड्डी और शर्ट में पड़ा हुआ है। पास ही प्लास्टिक के जूते और एक टांगी भी पड़ा है।संभवतः ये मृतक का ही हो।मामले की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।पुलिस भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गयी है।

READ MORE:  वस्त्रकार समाज के युवाओं ने वृक्ष लगाकर अजीत जोगी को दी श्रद्धांजलि!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *