कोरोना ने जरहागाँव में एक को लिया चपेट में,बाजार कराए गए बन्द।

तख़तपुर

ब्यूरो- मुंगेली जिले के जरहागाँव में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आया है।पाया गया मरीज 50 वर्षीय पुरुष है।कोरोना मरीज पाए जाने के बाद जरहागाँव कि दुकाने बन्द कर दिया गयी है।मरीज को रायपुर ले जाया गया है।

मुंगेली जिले में कोरोना का बढ़ता दायरा अब जरहागाँव तक आ पहुंचा है।यहां एक 50 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।यह व्यक्ति कोरबा में नौकरी कर रहा था ।स्वास्घ्य बिगड़ने पंर उसके परिवार वाले उसे लेकर जरहागाँव आ गए थे।यहाँ आने के बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार नही होने पर बिलासपुर ले जाया गया,जहाँ कोरोना परीक्षण में उसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।उसकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए संभवतः रायपुर भेज दिया गया है।कोरोना मरीज मिलने की सूचना पर प्रशासन अलर्ट हो गया और जरहागाँव के बाजार को तत्काल बन्द करा दिया है।सातः ही उसके परिवार वालो को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

READ MORE:  प्रदेश में कही नहीं है झोला झाप डॉक्टर , स्वास्थ्य मंत्री के विरोधाभासी बयान से हो सकता है राजनीतिक दंगल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *