कलेक्टर ने तोड़ी जेल की रोटी,खुद खाया औरों को खिलाया

बिलासपुर

ब्यूरो

बिलासपुर कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने केन्द्रीय जेल बिलासपुर का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 

आज बिलासपुर कलेक्टर डॉ संजय अलंग ने जेल में खुद रोटी खाई और अपने मातहतों को भी खिलाया।इस तरह उन्होंने कैदियों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता और स्वाद का जायजा लिया।


आज बिलासपुर कलेक्टर डॉक्टर संजय अलंग ने केंद्रीय जेल बिलासपुर में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया और जेेेल का निरीक्षण किया कलेक्टर ने जेल पंजी के साथ सभी बैरकों का बारी-बारी से निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था देखी। उन्होंने कैदियों से बातचीत भी की। कैदियों को मिलने वाले भोजन का निरीक्षण किया और उसे चखकर भी देखा।

कैदियों के लिये संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। महिला कैदियों के बैरक में भी गये। उन्होंने महिला एवं पुरूष कैदियों को योगाभ्यास कराने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर के जेल निरीक्षण के दौरान एक कैदी श्री लखारू प्रसाद खांडे ने कलेक्टर से गुहार लगाई कि उन्होंने दो वर्ष पहले दया याचिका लगाई है। लेकिन उस पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। कलेक्टर ने उनकी याचिका पर उचित कार्यवाही के लिये भरोसा दिलाया। 
निरीक्षण में उनके साथ जेल अधीक्षक श्री एस.के.मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देखें वीडियो

READ MORE:  क्वारंटाइन सेंटर से निकलकर घूम रहे मजदूर ,ले रहे समोसे का स्वाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *