आज से जगदगुरु मालकुपीठाधीश्वर श्री राजेंद्रदास देवाचार्य जी का श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन हुआ प्रारंभ

मुंगेली

नीलकमल सिंह ठाकुर

मुंगेली- मुंगेली के ग्राम बाकी में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ आज प्रेम सिंह बाघेल के निज निवास में हुआ। श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा व्यास जगदगुरु मालकु पीठाधीश्वर श्री राजेंद्रदास देवाचार्य जी महाराज के

मुखारविंद एवं महंत श्याम सुंदर दास भक्तमालि जी के सानिध्य में श्रवण पाठ किया जा रहा है ।बता दे कि कथा का आयोजन स्वर्गीय रामादेवी सिंह के पुण्य स्मृति में प्रेम सिंह बाघेल परिवार के द्वारा आयोजित किया गया है। कथा का समापन 18 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ होगा ।श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा के शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रोजाना चलेगी ।जिसके बाद शाम 6 बजे से 8 बजे तक प्रसादी ग्रहण होगा ।बता दे कि कथा का आयोजन प्रेमसिंह एवं बाघेल परिवार के द्वारा किया गया है।।

READ MORE:  E20 पेट्रोल की बिक्री तेज: जानें आपकी गाड़ी के लिए यह है कितना सुरक्षित और खुद जांचें इथेनॉल की मात्रा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *