आदित्य उपाध्याय बने सरपंच संघ संभागीय अध्यक्ष।

बिलासपुर

गंगा मानिकपुरी–

तख़तपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरु के सरपंच आदित्य उपाध्याय को बिलासपुर संभाग के सरपंच संघ का मुखिया चुन लिया गया है।आज मुंगेली नाका स्थित सर्किट हाउस में हुई बैठक में संभाग के जनपदों के सरपंच संघों के अध्यक्षों के बीच आदित्य उपाध्याय का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।

बिलासपुर मुंगेली नाका स्थित सर्किट हाउस में आज संभाग स्तरीय सरपंच संघ की बैठक आहूत किया गया। जिसमें तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के मुरू गांव के सरपंच आदित्य उपाध्याय को सर्वसम्मति से बिलासपुर संभाग से सरपंच संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं रायगढ़ सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मोती लाल पटेल व लोरमी ब्लाक के राम्हेपुर पंचायत के सरपंच रामनिवास फौजी को संभागीय उपाध्यक्ष बनाया गया ।वही लोरमी ब्लाक के राम्हेपुर कला पंचायत की सरपंच श्रीमति शीतला जायसवाल को सचिव तथा गौरेला ब्लाक की सरपंच श्रीमति अनिता सिंह तंवर को सह- सचिव और कोटा ब्लाक के सरपंच परमेश्वर मिरी,मनोहर लाल ध्रुव को संभागीय मिडिया प्रभारी चुना गया । बैठक मे बिलासपुर संभाग के सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सहित ब्लाक अध्यक्ष के सरपंच बड़ी संख्या मे उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त सरपंचो के मानदेय को 25 हजार रुपये किये जाने सहित सरपंचो के हित में ध्यान रखते हुए अन्य विषयों पर चर्चा किया गया। इस दौरान नगपुरा के सरपंच निर्मल दिवाकर क्रांति गिरी गोस्वामी, गंगा मानिकपुरी, अमित साहू सरपंच बिध्यासार, मनीष कौशिक, छोटू श्रीवास सहित बिल्हा ब्लाक, कोटा,लोरमी,मस्तुरी ,गौरेला,पेन्ड्रा,मरवाही रायगढ़ मुगेली आदि से सरपंच संघ के पदाधिकारी शामिल हुए ।

READ MORE:  खोरसी में मिल चुके 24 कोरोना पॉजिटिव,गाँव वाले आये दहशत में!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *