अवैध शराब का परिवहन करते एक धरा गया !

मस्तूरी

सूरज सिंह- मस्तूरी क्षेत्र में अवैध शराब के सौदागरो पर मस्तूरी पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इसके फलस्वरूप आए दिन अवैध शराब बेचने वाले कोचिये पकड़े जा रहे हैं।कल भी मस्तूरी पुलिस ने एक व्यक्ति को 30 पाव देशी सहराब ले जाते पकड़ा है।

मस्तूरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में अवैध रूप से शराब परिवहन कर खपाये जाने के प्रयास में लगे एक ब्यक्ति को मस्तूरी पुलिस कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। मस्तूरी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम डोंरकी में अशोक सोनवानी पिता कुशवाहा सोनवानी उम्र 54 वर्ष अवैध रूप से शराब परिवहन कर ले कर जा रहा है। सूचना पर मस्तूरी पुलिस की एक टीम आरोपी को 30 पाव देसी शराब अवैध रूप से परिवहन करते हुए हिरासत में लिया तथा पूछताछ पर आरोपी द्वारा शराब के परिवहन के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 347/2020 धारा 34(2),59क आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया।

READ MORE:  कबाड़ से भरा 407 और ड्राइवर आया पुलिस गिरफ्त में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *