कबाड़ से भरा 407 और ड्राइवर आया पुलिस गिरफ्त में।

पथरिया

निगम मानिकपुरी

पथरिया पुलिस ने कबाड़ से भरे ट्रक को पकड़ा है।पथरिया सरगांव मुख्य मार्ग के पास संदिग्ध 407 को रोका गया जिसमें कबाड़ भर हुआ था।पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला पथरिया थाना क्षेत्र का है । सरगांव पथरिया मुख्य मार्ग में पुलिस गश्त के दौरान पथरिया से सरगांव की ओर जा रहा एक 407 क्रमांक सीजी 10 सी 4853 संदिग्ध दिखाई पड़ा।पुलिस की पेट्रोलिंग टीम द्वारा रुकवाने पर और तेज भगाने लगा।407 कि संदिग्ध गतिविधि को देखकर पेट्रोलिंग टीम ने उसका पीछा कर रुकवाया।407 का ड्राइवर गाड़ी रोककर भागने की फिराक में पकड़ा गया।उसने अपना नाम राहुल रजक पिता सालिक रजक उम्र 25 वर्ष निवासी तख़तपुर बताया।गाड़ी में जांच करने पर कबाड़ भरा हुआ मिला।कागजात दिखाने के लिए कहा गया तो ड्राइवर ने कोई भी वैध कागजात नही दिखाए।इस पर कार्यवाही करते हुए कबाड़ से भरे ट्रक को थाने ले आयी और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

READ MORE:  सकरी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ किया एक को गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *