बिलासपुर
राकेश मिश्रा
तखतपुर क्षेत्र में मुरूम और मिट्टी की अवैध की खुदाई लगातार जारी है।आलम यह है कि प्रशासन की कार्यवाही के दूसरे दिन ही सुबह से खुदाई शुरू हो गई है।क्षेत्र में ठेकेदारी कर रहे ठेकेदार ही खनिज माफिया की बड़ी भूमिका में है।इसके लिए उन्हें न तो प्रशासन का भय है और न ही किसी प्रकार के अनुमति की आवश्यकता है।

मामला पडरिया ग्राम पंचायत का है ,जहां गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में ट्रैक्टर और जेसीबी को अवैध खुदाई करते पकड़ा गया था।इस बड़ी कार्यवाही के बाद भी क्षेत्र के खनिज माफियाओं के हौसले में जरा भी कमी नहीं आई है।शुक्रवार की सुबह से ही फिर हाइवा और जेसीबी खुदाई करने पहुंच गए और मुरूम की खुदाई शुरू कर दी यह
खुदाई क्षेत्र में काम कर रहे ठेकेदार के लिए किया जा रहा है।ठेकेदार अपनी ऊपरी पहुंच के बल पर सुबह से ही जेसीबी से खुदाई कर मुरूम की कराकर मुरूम की चोरी कर रहा है।
तखतपुर क्षेत्र के पड़रिया मरघट के पास यह खुदाई खुलेआम किया जा रहा है।प्रशासनिक अमला को सूचना देने के बाद भी मौके पर कोई नहीं गया है।

इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासन चेहरा देख कर कार्यवाही कर रहे है ।इस मामले में क्षेत्र के जनपद सदस्य ऋषभ कश्यप ने बताया कि मेरे द्वारा स्वयं ही जिम्मेदार अधिकारियों को अवैध मुरूम खुदाई पर कार्रवाई करने के लिए सूचना दिया गया लेकिन धिकारी खनिज विभाग को सूचना देने की बात बोलकर पल्ला झाड़ते रहे और अभी तक कार्रवाई के लिए कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा।
वही ग्राम पंचायत सरपंच दुर्गेश मरावी ने बताया कि ग्राम पंचायत पड़रिया से किसी भी प्रकार खुदाई के संबंध में परमिशन नहीं दिया गया है। रसूखदार खनिज माफिया दबंगई के साथ प्रशासन को आंख दिखाते खुले आम खुदाई कर रहे है। जबकि कल ही इसी पंचायत में शासकीय कार्यों के ग्राम प्रस्ताव कर मुरूम ट्रैक्टर में निकाला जा रहा था तब भी प्रशासन के द्वारा कार्यवाही किया गया था।वही आज रसूखदार के खुले आम अवैध खुदाई करने की शिकायत के बाद भी प्रशासनिक अमला का कार्यवाही के लिए हाथ पाव फूल रहे है।