सत्येंद्र देवांगन बनाये गए अपाक्स के प्रदेश अध्यक्ष

बिलासपुर

राजीव दुबे

अपाक्स कार्यालय में संभाग एवं जिला अध्यक्षों के साथ संस्था के सदस्यों की उपस्थिति में सत्येन्द्र देवांगन को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। छत्तीसगढ़ अपाक्स (अनु.जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी संगठन) के विधिसम्मत निर्वाचन के लिए पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं, छत्तीसगढ़ द्वारा निर्देश प्रदान किया गया था। तद्नुसार छत्तीसगढ़ अपाक्स संस्था का निर्वाचन प्रथम स्तर पर जिला एवं संभाग स्तरीय तत्पश्चात आज दिनांक 30 जनवरी 2022 को प्रदेश स्तर पर निर्वाचन सम्पन्न हुआ, प्रदेश निर्वाचन अधिकारी श्री कौशल वर्मा एवं प्रदेश सहायक निर्वाचन पुरुषोत्तम सोनी जी के द्वारा निर्विघ्न रूप से निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर सभी संभाग एवं जिला के पदाधिकारीगण एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, छत्तीसगढ़ अपाक्स के सम्मानीय पदाधिकारीगण डॉ अशोक प्रधान, डॉ लक्षमण भारती, ललित बघेल, मुकेश पुरी गोस्वामी के साथ ही समाज के अनेक गणमान्य नागरिक विष्णु बघेल, ओ.पी.वर्मा, मदन देवांगन आदि उपस्थित रहे।

READ MORE:  शासन को अपनी मांगे मनवाने पंचायत सचिव और रोजगार सहायक मुंडाएंगे अपना सिर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *