पाकिस्तान में एक और गृहयुद्ध छिड़ा? 100 पाक सैनिकों के मारे जाने की सूचना!

बिलासपुर

राजीव दुबे

पाकिस्तान में अलग देश की मांग कर रहे बलूच लिबरेशन आर्मी और पाकिस्तान सेना के बीच टकराव में 100 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है।इसमें पाकिस्तानी सेना के फ्रंटियर कोरे के आई जी मेजर जनरल अयमान बिलाल सफदर की भी मौत हो गयी है।संघर्ष शाम तक जारी था।बलोच आर्मी का कहना है कि पाकिस्तानी सेना वहां के नागरिकों पर अत्याचार करती है।इसका विरोध करने पर सेना हत्या कर देती है।

पाकिस्तान एक बार फिर गृह युद्ध की बढ़ रहा है।बलूचिस्तान प्रान्त में बलोच आर्मी ने नोश्कि और पञ्जुगुर में पकिस्तानी सैन्य टुकड़ियों पर भीषण हमला किया है।इस हमले में पाकिस्तानी सेना के फ्रंटियर कोरे के आईजी मेजर जनरल अयमान बिलाल सफदर सहित 100 सैनिक मारे गए है।इस हमले के बाद बलूचिस्तान में पाक सैनिकों को जनता पर नियंत्रण करना और कानून व्यवस्था बनाये रखना मुश्किल हो गया है।पाकिस्तान के मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने हमले की बात कबूल करते हुये बलोच लिबरेशन आर्मी को आतंकवादी बताया है और पाकिस्तानी सैनिकों की तारीफ की है।

ज्ञातव्य है कि बलूचिस्तान पाकिस्तान से लगा हुआ एक प्रान्त है जिस पर पाकिस्तान का कब्जा है।यहाँ पाकिस्तान से आज़ादी की मांग लगातार उठती रहती है।पाकिस्तान की सेना भी इस मांग को दबाने क्व लिए यहाँ के नागरिकों पर अत्याचार करते रहता है।विदेश में शरण लिए बलूचिस्तान के नेताओ का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने इतने अत्याचार किये है कि उनकी गिनती नही की जा सकती है।इसलिए यह लोग दुनिया के अलग अलग संगठनों और फोरम के सामने अपने को अलग देश की मान्यता देने को मांग रखते रहते है।

READ MORE:  पंचायत सचिव 26 जनवरी तक करेंगे इंतजार ,फिर उठाएंगे यह कदम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *