ग्रामीण क्षेत्र का लड़का बना अमेज़न में सॉफ्टवेयर डेवलपर, 60 लाख सालाना का मिला है पैकेज।

तखतपुर

राजीव सूबे

तख़तपुर – तख़तपुर के ग्रामीण क्षेत्र में पला बढ़ा लड़का अब विश्व की अग्रणी ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी अमेज़न में सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में काम करेगा।इसके लिए कंपनी उसे सालाना 60 लाख रुपये का पैकेज देगी।मार्च में हैदराबाद में वह डेवलपर के रूप में अमेज़न को जॉइन करेगा।

तख़तपुर क्षेत्र भी बौद्धिक संपदा से परिपूर्ण है।इस बात की गवाही समय समय पर विभिन्न संस्थानों और कार्यालयों में महत्वपूर्ण पदों पर हुई नियुक्तियां देती रही है । एक बार फिर से ग्रामीण क्षेत्र मैं पले बढ़े अक्षर कश्यप ने साबित किया है कि वास्तव में क्षेत्र में बौद्धिक संपदा की कोई कमी नहीं है। अक्षर का चयन विश्व की अग्रणी ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी अमेजन में सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में हुआ है।पिछले दिनों अमेज़न द्वारा जारी आफर कम अपॉइंटमेंट लेटर अक्षर को उसके इ-मेल पर मिला है।इस लेटर में उसे कंपनी के द्वारा हैदराबाद ।के सॉफ्टवेर डेवलपर के रूप में नियुक्ति का आफर दिया गया है।यदि अक्षर 10 दिन के अंदर इस प्रस्ताव को स्वीकार कर नौकरी जॉइन करता है तो कंपनी उसे सालाना 60 लाख का पैकेज देगी।अक्षर से बात होने पर उसने बताया कि वह इस प्रस्ताव को स्वीकार कर 1 मार्च से जॉइन करेगा।अक्षर का चयन अमेज़न उसकी प्रोफाइल देखनेके बाद परीक्षा और इंटरव्यू के बाद देश भर के इंजीनियर के बीच प्रतियोगिता के बाद हुआ है।इसके पूर्व अक्षर एम फिफ्लेक्स टेक्नोलॉजीज के लिए काम कर रहे थे।एम्फिफ्लेक्स में अप्रैल से अगस्त तक इंटर्नशिप और सितंबर से अब तक फुल टाइम काम कर रहे थे अक्षर कश्यप नगोई में बहुउद्देशीय स्कूल के संचालक बसंत कश्यप के बेटे है और उसकी 12वीं तक कि शिक्षा इसी स्कूल में हुई है।इसके बाद वह दिल्ली में लोवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीई किया है।अमेज़न में उसकी नियुक्ति से न केवल क्षेत्र का बल्कि प्रदेश का भी मान बढ़ाया है।

READ MORE:  मनाई गई एकात्मवाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल की जयंति!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *