प्रशासन हुआ सख्त ,सात बजे के बाद भी प्रतिष्ठान खुले रखने वाले व्यापारियों पर हुई चालानी कार्यवाही।

तख़तपुर

ब्यूरो –

कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए शासन द्वारा जारी गाइड लाइन पालन नहीं करने वाले लोगो और व्यापारियों पर प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए चालानी कार्यवाह शूरु कर दी है।तहसीलदार भूपेंद्र जोशी और थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज मुख्य मार्ग के दुकानों के संचालकों के साथ साथ मास्क नही लगाने वालों पर कार्यवाही कर रहे हैं।

जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश के बाद भीबशाम सात बजे के बाद भी अपने प्रतिष्ठान खुले रखने और मास्क के गाइड लाइन का पालन नही करने वाले दुकानदारों और व्यापारियों पर कार्यवाही करते हुए तहसीलदार भूपेंद्र जोशी और थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज चालान काट रहे हैं। थाना प्रभारी और तहसीलदार की संयुक्त कार्यवाही करते हुए शाम सात बजे के बाद भी अपने प्रतिष्ठान खुले रखने वाले व्यापारियों के 500 रुपये का चालान काट रहे है।और साथ ही समझाइश दिया जा रहा है।

READ MORE:  गर्भवती ,शिशुवती महिलाओं और बच्चों को लगाया गया टीका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *