नवनियुक्त आदिवासी नेताओं का हुआ भव्य स्वागत

कोटा

गिरीश राज

छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज नेे नव नियुक्त प्रांतीय पदाधिकारियो के बस्तर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई और युवा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह परते सहित अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत ढोल नगाड़ों और आदिवासी संस्कृति के नृत्य द्वारा किया गया।

छत्तीसगढ़ आदिवासी समाज के नए प्रदेश पदाधिकारियो की नियुक्ति हो गयी है।नियुक्त पदाधिकारियो में प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई ,प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रभाग सुभाष परते,प्रदेश सचिव विनोद नागवंशी को नियुक्त किया गया है।ये सभी पदाधिकारी अपनी नियुक्ति के बाद बस्तर पहुंचे। सभी पदाधिकारियो का फूल माला पहनाकर फूल वर्षा , ढोल नगाड़ों और आदिवासी संस्कृति की शैल नृत्य ,करमा स्थानीय नृत्य, पंरपरा अनुसार आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे बस्तर संभाग के मुखिया एवं छ ग सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि छ. ग. सर्व आदिवासी समाज को एक सशक्त मुखिया की जरूरत थी,जो अब सोहन पोटाई जी ,सुभाष सिंह परते जी (युवा प्रभाग ) , श्रीमती सविता साय जी ( महिला प्रभाग ) जी को प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से आदिवासी समाज गौरवनवित है। बस्तर संभाग में प्रथम बार पधारे छ. ग. सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष ( युवा प्रभाग ) सुभाष सिंह परते ने अपने प्रेस वार्ता उद्बोधन से बताया है कि समूचा बस्तर संभाग आज विभिन्न चुनौतियों से गुजर रहा है, जिस पर शासन प्रशासन की कोई ध्यान नही है ।आदिवासी समाज को अब शासन प्रशासन पर विश्वास नहीं रहा है। ।सिर्फ समाजिक मूल संगठन छ. ग. सर्व आदिवासी समाज के प्रति समाजिक लोंगो का विश्वास दिखाई दे रहा है ।हम इस विश्वास को हर हाल में सदैव कायम रखेंगे। समाज के साथ संगठन सदैव मजबूती के साथ आगे बढे। इस ओर मजबूती के साथ काम करेंगे सदैव प्रयास किये है। हम अपने प्रयासों से नई टीम में और नई गति ऊर्जा देंगे , समाजिक समस्याओं को लेकर मांग पूरी करवाने हेतु अब सीधे शासन प्रशासन से रूबरू होकर उन्हें हर मोर्चो पर घेरा जायेगा।

READ MORE:  जनपद सदस्य ने किसान की मदद के लिए लौकी खरीदकर जरूरतमंदों में बांटे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *