ज्वैलरी दुकान संचालक की बहादुरी ने लूटेरों के मंसूबे पर फेरा पानी, उल्टे पांव भागे लूटेरे।

बिलासपुर

ब्यूरो –

उसलापुर नेचर सिटी के पास संचालित एक ज्वैलरी शॉप में नकाबपोश लूटेरे संचालक की बहादुरी के चलते अपनी कोशिश में कामयाब नही हो सके,और उन्हें खाली हाथ भागना पड़ा।लेकिन इस झूमा झटकी में दुकान संचालक घायल हो गया।पुलिस ने लूटेरो की तलाश में घेराबंदी कर दी है।

बिलासपुर में अपराधियों की कदर हौसलावर हो गए है ,इसका ताज़ा उदाहरण उसलापुर नेचर सिटी में एक ज्वेलरी शॉप में हुए लूट के प्रयास है।आज शाम लगभग साढ़े सात बजे के आसपास उसलापुर चेकिंग पॉइंट से महज कुछ दूर पर संचालित एक ज्वैलरी शॉप में चार नकाबपोश लूटेरे आये और दुकान के अंदर दाखिल होते ही तमंचा निकालकर दुकान संचालक को धमकाने लगे और गहने समेटने का प्रयास करने लगे ।लेकिन दुकान संचालक आलोक सोनी ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया और उनसे भीड़ गए ।इस अनपेक्षित प्रतिक्रिया से लूटेरे सकते में आ गए और भागने लगे ।लेकिन आलोक उन्हें पकड़ने का प्रयास करते रहे इस बीच चली गोली से आलोक बुरी तरह घायल भी हो गए।यह पूरी वारदात दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।पास ही चेकिंग पुलिस कर पुलिस सूचना मिलते ही ज्वैलरी शॉप में पहुंच गई।साथ ही आला अधिकारियों को भी सूचना दी गयी और वे भी बिना देरी किये घटना स्थल पर पहुंच गए।बदमाशो की तलाश में पुलिस ने शहर के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट सील कर दिए है।

देखें वीडियो

https://youtu.be/5A7Ecolz6Zs
READ MORE:  खुले आम तलवार लहराकर ,दहशत फैलाने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *