गणतंत्र दिवस पर रक्तदान समिति ने अलग अलग स्थानों पर कराया रक्तदान

तख़तपुर

ब्यूरो – गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर के जागृत युवा रक्तदान समिति द्वारा आवश्यक्ताग्रस्त लोगो के लिए विभिन्न स्थानों में रक्त उपलब्ध कराकर जीवन बचाने में सहायता की।इस दौरान बिलासपुर और मुंगेली में रक्तदाताओं द्वारा ब्लड बैंक में रक्त दिया गए।

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर तख़तपुर के जागृत युवा रक्तदान समियी तख़तपुर छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने बिलासपुर और मुंगेली के ब्लड बैंकों में जाकर रक्त की कमी से जूझ रहे लोगो के लिए रक्तदान किया। समिति संचालकों के पास मरीजों के परिजनों का फोन आने पर तत्काल समिति के संस्थापक घनश्याम श्रीवास ने तत्काल ब्लड़ बैंक पहुचकर दर्जनों यूनिट ब्लड़ का व्यवस्था की गई।वरिष्ठ संचालक संदीप यादव व सक्रिय संचालक कुशाल सोनकर,विनोद श्रीवास, मणिश्रीवास, आनंद श्रीवास,चंद्रिका श्रीवास, किशन श्रीवास, परस श्रीवास, जगदीश्वर चन्द्रशेखर श्रीवास ने बिलासपुर एवं मुंगेली अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए स्वयं जाकर रक्तदान किया और दूसरे लोगो से भी कराया।यह जानकारी घनश्याम श्रीवास ने दी है।

READ MORE:  विधायक रश्मि आशीष सिंह की पहल से सीएचसी को मिला नया एम्बुलेंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *