शपथ देकर श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाले आज रिश्तेदारी निकाल रहे हैं – विष्णु देव साय

तख़तपुर

ब्यूरो –

जिन्होंने शपथ देकर सुप्रीम कोर्ट में श्री राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। आज वे राजनीतिक लाभ के लिए श्रीराम के साथ रिश्तेदारी बता रहे है।राम वन गमन पथ को विकसित कर रहे हैं। यह अच्छी बात है कि उन्हें भी इस बात का अहसास हो गया है कि बिना राम के किसी का बेड़ा पार नही हो सकता।यह बातें जरहागांव मंडल में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में शामिल होने मुंगेली आये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कही।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और लोकतांत्रिक पार्टी है।दूसरी पार्टियां तो परिवार विशेष की पार्टियां है।केवल भाजपा में ही एक सामान्य कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है। देश का प्राधनमंत्री भी बन सकता है।हमारे कार्यकर्ता का दिमाग ठंडा, जबान मीठी और पैर सक्रिय होने चाहिए।यही गुर आप लोगो को यहां सीखाया जाएगा।अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को आप सब कार्यकर्ता प्राधनमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को अधिक से अधिक लोगो को सुनवाये,जिससे कृषि बिल के लिए जो भ्रांतियाँ विपक्षियों द्वारा किसानों के मन मे भर दी गयी है, वह दूर हो सके।


आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय मुंगेली जिले के विभिन्न मंडलों में कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण सत्र में शामिल होने मुंगेली प्रवास पर रहे ।इस दौरान वे मुंगेली मंडल, जरहगांव मंण्डल ,और लोरमी मंडल में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।उनके साथ बिलासपुर सांसद अरुण साव व मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले भी उपस्थित रहे।इस दौरान जरहागांव मंडल में उन्होंने उक्त बातें कही।प्रशिक्षण सत्र में पूर्व विधायक चोवादास खांडेकर, तरुण खांडेकर,रिंकू सिंह ठाकुर,उमाशंकर साहू मुरली पांडेय, नरेश पटेल, बबलू साहू, श्रीकांत पांडेय, अश्वनी कश्यप, राकेश बेस, शंभू कश्यप, हुकुम सिंह ठाकुर ,विजय कुमार दिवान, संतोष कुमार साहू, जागेश्वर साहू, विजय प्रजापति, नितेश कश्यप,हरीश साहू ,नागेश्वर बंटी जायसवाल, भंवर लाल जायसवाल, संतोष साहू, नवीन चंदवानी, भानु प्रसाद जायसवाल,सत्य यादव, रामेश्वर साहू,पवन जायसवाल, मानसिंह मोहल्ले, परमेश्वर सिंह, शिवा सिंह राजपूत,विदेशी राम, वेद प्रकाश कश्यप, अशोक कश्यप,टेकराम साहू, सहदेव साहू, बेदू साहू, बृजलाल साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

READ MORE:  पथरिया का बगबुड़ुवा भी हुआ कटघोरा कनेक्टेड,एक परिवार हुआ क्वारंटाइन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *