अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर में,किया गया पोस्टर विमोचन।

तख़तपुर

ब्यूरो –

एबीवीपी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर में 25 व 26 दिसंबर को होना है।इसके लिए प्रदेश के विभिन्न खंडों और क्षेत्रो के कार्यकर्ता तैयारी में लगे हुए हैं।यद्यपि इसमे प्रान्त प्रमुख ही सहभागी रहेंगे किन्तु वर्चुअली सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।इसी क्रम में आज राष्ट्रीय अधिवेशन का पोस्टर विमोचन किया गया।

विदित हो कि 25 एवं 26 दिसंबर को नागपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 66 वा राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है ।जिसमें विभिन्न प्रांतों के प्रमुख उपस्थित रहने वाले हैं। साथ ही इस अधिवेशन को देशभर के अलग-अलग जिलों में इकाई स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच में वर्चुअल आयोजन भी किया जाएगा। इसे देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह का माहौल है। अलग-अलग इकाइयों के लगभग सभी कार्यकर्ता वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय अधिवेशन से सीधे ही जुड़ पाएंगे 25 दिसंबर को जिले के विभिन्न इकाइयों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अधिवेशन का वर्चुअल आयोजन करने जा रहा है। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय अधिवेशन का पोस्टर विमोचन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया ।नगर मंत्री सूरज रजक ने बताया कि इकाई स्तर पर अधिवेशन के लिए विभिन्न तैयारियां की जा रही है एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए ऐसा लग रहा है। मानो प्रत्यक्ष आयोजन अधिवेशन का यहां होने जा रहा है। 25 तारीख को नागपुर से वर्चुअल माध्यम से सभी कार्यकर्ता अधिवेशन मैं सम्मिलित होंगे। कोरोना की परिस्थितियो में भी देशभर से लाखों कार्यकर्ता वर्चुअल माध्यम से अधिवेशन में सम्मिलित होने जा रहे हैं।

READ MORE:  असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *