बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष साय कल आएंगे मुंगेली, अभ्यास वर्ग में होंगे शामिल।

मुंगेली

महेश कश्यप – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का कल मुंगेली आगमन हो रहा है।वे जरहगांव और लोरमी मंडल के प्रशिक्षण सत्र में शामिल होंगे।उनके साथ क्षेत्रीय विधायक पुन्नू लाल मोहले भी रहेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय शनिवार को मुंगेली पहुँच रहे हैं, वे भारतीय जनता पार्टी के मुंगेली नगर मण्डल, जरहागांव मण्डल व लोरमी मण्डल के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे।जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय प्रातः 9 बजे रायपुर से मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 11 बजे जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में आयोजित अखिल भारतीय प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन करेंगे। इसके बाद 12:30 बजे जरहागांव के समरसता भवन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। जरहागांव में भोजन उपरांत 3 बजे लोरमी के प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में उपस्थित होकर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके साथ क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले उपस्थित रहेंगे।

READ MORE:  पेट्रोल डीजल और गैस के बढ़ते दाम आमजनता के लिए दुब्बर को दो आषाढ़ - रश्मि सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *