फिर से एक बड़े स्कूल की शिकायत पहुँचा डीईओ आफिस,

कोटा

हरीश चौबे

शासन के दिशा निर्देश को धता बताने की बड़े स्कूलों की सोच में अभी भी कोई बदलाव नहीं आया है।शासन के स्पष्ठ निर्देश के बाद भी बिलासपुर का एक बड़े स्कूल ने छात्रों को ऑनलाइन कक्षा से वंचित कर दिया है।पालकों ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से करते हुए विद्यालय के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है।

राज्य सरकार,केंद्र सरकार एवं हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के बाद भी बड़े स्कूल संचालक मनमानी करने से बाज नही आ रहे है।इसका प्रमुख कारण शासन के द्वारा किसी विद्यालय के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही नही किया जाना है।उसलापुर के जैन इंटरनेशनल स्कूल के विरुद्ध एक बार फिर से अभिभावकों द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष शिकायत की गई है ।शिकायत में अभिभावकों ने बताया है कि स्कूल के द्वारा शासन के आदेश का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। विद्यालय के द्वारा बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई को रोका गया है ,जिसे शासन के निर्देशानुसार किसी भी कीमत पर नही रोका जाना है। एक विद्यार्थी के अभिभावक ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायत करते हुए बताया है कि फीस जमा नहीं होने के कारण उसके बच्चे की ऑनलाइन पढ़ाई रोक दी गई है। अभिभावक में जिला शिक्षा अधिकारी से नोडल के द्वारा जांच करा कर विद्यालय के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

READ MORE:  इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती का अश्लील वीडियो किया रिकॉर्ड, शादी का बनाया दबाव, इंकार पर किया वायरल, आरोपी युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *