उद्धव ठाकरे आज मेरा घर टूटा है,कल तेरा घमंड टूटेगा-कंगना रनौत

बिलासपुर

ब्यूरो- कंगना रनौत और शिवसेना के बीच की लड़ाई अब बहुत आक्रामक हो गया है।शिवसेना ने बीएमसी को आगे कर उसका आफिस तोड़ दिया तो कंगना रनौत ने भी अपना जवाब उसी आक्रामक अंदाज में दिया है।अपने दफ्तर को बीएमसी के द्वारा तोड़े जाने पर मुम्बई आने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए सीधे-सीधे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को निशाने पर लेते हुए एक वीडियो जारी कर अपना पक्ष बड़े ही आक्रामक अंदाज में रखा है।

“उद्धव ठाकरे! तुझे क्या लगता है कि तूने फ़िल्म माफिया के साथ मिलकर मेरा घर तोड़कर मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है?आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा।ये वक़्त का पहिया है याद रखना हमेशा एक जैसा नही रहता।और मुझे लगता है कि तूने मुझे पर बहुत बड़ा अहसान किया है,क्योंकि मुझे पता तो था कि कश्मीरी पंडितों पर क्या बीती होगी!आज मैंने महसूस किया है। और आज मैं इस देश को एक वचन देती हूं।मैँ सिर्फ अयोध्या पंर ही नही कश्मीर पर भी फ़िल्म बनाऊँगी और अपने देशवासियों को जगाऊंगी। क्योंकि मुझे पता था यह हमारे साथ होगा तो होगा।इसका कोई मतलब था इसके कोई मायने है।और उद्धव ठाकरे यह जो क्रूरता और यह जो आतंक अच्छा हुआ मेरे साथ हुआ है,क्योंकि इसके कुछ मायने है। जय हिंद !जय महाराष्ट्र!”

देखें वीडियो

READ MORE:  अहमदाबाद के कोविड-19 अस्पताल में लगी आग,8 के मरने की खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *