वस्त्रकार समाज के युवाओं ने किया रक्तदान और वृक्षारोपण

तख़तपुर

ब्यूरो- तख़तपुर क्षेत्र के वस्त्रकार समाज के युवाओं के संगठन ने जयरामनगर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया और रक्तदान कैम्प भी लगाया।इसमे समाज के युवाओं ने 100 अधिक पेड़ लगाये और रक्तदान भी किया।

वस्त्रकार युवा शक्ती द्वारा जयरामनगर क्षेत्र में वृक्षारोपण और रक्तदान कैम्प का आयोजन किया गया।इस अवसर पर समाज के इवो ने जयराम नगर के विभिन्न स्थानों पर 100 से भी अधिक वृक्षो के पौधे लगाए। इसमे छायादार फलदार और हर्बल गुणों वाले वृक्षो के पौधे रोपे गए।इसके बाद समाज के युवाओं ने आपातकालीन स्वास्थ्य वाले मरीजो को ध्यान में रखते हुये स्वैच्छिक रक्तदान कैम्प का आयोजन किया।इसमे समाज के लोगो ने सामूहिक रूप से स्वप्रेरणा से रक्तदान किया और अन्य लोगो को भी प्रेरित किया। तत्पश्चात वापसी।में इस संगठन के सदस्यों ने मंगला स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए फल और अन्य जरूरी वस्तुओं का दान किया।वस्त्रकार समाज के युवा संगठन के जिलाध्यक्ष किल्श वस्त्रकार ने बताया कि वस्त्रकार संगठन युवा शक्ति के सदस्यों के द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम समय समय पर आयोजित करके स्वार्थ के इस समय मे भी निस्वार्थ सेवा करने का संदेश दिया जाता है,और समाज मे सकारात्मकता लाने का प्रयास किया जाता है।इस अवसर पर दीप वस्त्रकार, विकास वस्त्रकार, शेखर वस्त्रकार, रंजीत,विवेक वस्त्रकार, प्रेम वस्त्रकार, श्रीकांत वस्त्रकार, ऋषि वस्त्रकार, दीपक वस्त्रकार, प्रमोद वस्त्रकार, सरवन वस्त्रकार, नीलकमल वस्त्रकार , दीप वस्त्रकार,आदि युवा समाज युवा उपस्थिति थे।

READ MORE:  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा के द्वारा निकाली गयी मोटरसाइकिल रैली ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *