संसदीय सचिव ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा।

तख़तपुर

गोविंद सिंगरौल- बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों और लोगो के हालात जानने के लिए आज क्षेत्र की विधायक और संसदीय सचिव रश्मि आशिष सिंह ने विधान सभा क्षेत्र का दौरा किया।उन्होंने सांवाताल, चितावर, घोघरा, सिंघनपुरी जाकर बाढ़ से उत्पन्न हुए हालात का जायजा लिया और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुई।

तख़तपुर क्षेत्र में मनियारी, छोटी नर्मदा, पचरैहा नाला, घोंघा नाला के बढ़े जल स्तर से उत्पन्न बाढ़ के कारण प्रभावित हुए क्षेत्रो और लोगो से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत होने और प्रशासन से आवश्यक सहायता उपलब्ध करानेबके उद्देश्य से आज क्षेत्र की विधायक और संसदीय सचिव रश्मि आशिष सिंह ने विधानसभा के सांवाताल ,चितावर, घोघरा,सिंघनपुरी बाजार का दौरा किया। इस प्रवास में उनके साथ पीसीसी सचिव आशिष सिंह ठाकुर सहित क्षेत्र के आला अफसर साथ थे।सांवाताल जाकर संसदीय सचिव ने क्षेत्र के बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली लोगो से मुलाकात कर हुए नुकसान की जानकारी ली।चितावर में लोगो से जाकर मिली और रेस्क्यू किये गए ग्रामीणों से उनके घरों में हुए नुकसान की जानकारी ली।साथ गए अफसरों को बाढ़ से बेघर हुते लोगो की समुचित व्यवस्था कर उनके खाने पीने का प्रबंध करने को कहा।साथ ही शीघ्र ही क्षेत्र में हुए नुकसान का आंकलन कर मुआवजा की प्रक्रिया आगे जल्दी ही शुरू करने का निर्देश दिया।इसी तरह जुनापारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोघरा और सिंघनपुरी बाजार के उन ग्रामीणों से मुलाकात की मकान बाढ़ के कारण पूरी तरह ध्वस्त हो गए है।उन्हें शीघ्र ही शासन की ओर से दिए जाने वाले मुआवजे का लाभ दिलाने की बात कही। आज के इस दौरे में पीसीसी सचिव आशिष सिंह ठाकुर, एसडीएम आनंद तिवारी, एसडीओपी रश्मित कौर चावला,तहसीलदार भूपेंद्र जोशी, सहायक कलेक्टर ललितादित्य , जनपद सीईओ हिमांशु गुप्ता, नायब तहसीलदार आर के साहू,जुगल कौशिक,गरीबा यादव, यावेंद्र सिंह ,पेखन ठाकुर,सहित कर्मचारी और कार्यकर्ता साथ थे।

READ MORE:  प्रदेश के सभी जिलों में अगले तीन महीने तक जारी रहेगा धारा 144

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *