प्रदेश के सभी जिलों में अगले तीन महीने तक जारी रहेगा धारा 144

बिलासपुर

ब्यूरो- प्रदेश भर में जारी धारा 144 अब अगले तीन महीने तक जारी रहेगा। इसके लिए गृह मंत्रालय ने सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिया है। 19 मार्च को दो महीने के लिए धारा 144 लागू किया गया था,जिसकी अवधि 19 अप्रैल को समाप्त हो रही है।लेकिन आवश्यकता महसूस करते हुए इसे आगामी तीन महीने तक बढ़ाये जाने की अधिसूचना जारी करते हुए सभी कलेक्टर को निर्देश दे दिए गये है।

19 मई को समाप्त हो रहे धारा 144 की अवधि को आगे बढ़ाते हुए आगामी तीन महीने के लिए बढ़ाये जाने की अधिसूचना जारी कर दी गयी है।साथ ही सभी कलेक्टरों को निर्देशित कर दिया गया है।अधिसूचना में कहा गया है कि कोविड-19 के बचाव के लिए 19 मार्च को जारी धारा 144 की दो माह की अवधि समाप्त होने को है ।शासन को यह ज्ञात हो गया है कि अभी कोरोना संक्रमण फैलने पर काबू नही पाया गया है।और कई स्थानों पर संक्रमण फैलने का अंदेशा होने के कारण और समस्त जिलों से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर धारा 144 को उसके आदेश के अवसान तिथि से पूर्व ही आगामी तीन महीने के लिए बढ़ाया जाता है।

READ MORE:  मैसेज पढ़ाकर खाते से लूटा पैसा,वापस मिला तो सीएम राहत कोष में दिया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *