ग्राम पंचायत चितावर में 30 से ऊपर लोग फंसे नर्मदा मनियारी के बीच

तख़तपुर

गोविंद सिंगरौल- क्षेत्र में मनियारी और छोटी नर्मदा के बाढ़ के बीच 30 से अधिक लोग फंसे हुए है।इन्हें रेस्क्यू करने के लिए प्रशासन को सूचना दे दी गयी है।मामला ग्राम पंचायत चितावर का है।यहां क्षेत्र की दो बड़ी नदियों छोटी नर्मदा और मनियारी का संगम है।जिससे पूरे गाँव और घरों में दोनो नदियों का बाढ़ का पानी घुस गया है और इसी के बीच 30 लोग फंसे हुए है।यह संख्या और भी अधिक हो सकती है।

नदियों के लगातार बढ़ते जल स्तर से पूरे तख़तपुर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति है।इसी बाढ़ के बीच छोटी नर्मदा और मनियारी नदी के संगम वाले ग्राम पंचायत चितावर में 30 से अधिक लोगो का नर्मदा और मनियारी के बीच फंसे होनेकी जानकारी मिली है।ग्राम पंचायत चितावर के सरपंच सुखदेव सिंगरौल ने बताया कि दोनों नदियों के बाढ़ का पानी पूरे गाँव मे घूस गया है।वही गाँव के कुछ परिवार जो चेतावनी के बाद भी अपने घरों में रुके रहे वे आज नर्मदा और मनियारी के बाढ़ के बीच फंसे हुए है।यह संख्या 50 से अधिक भी हो सकती है।जो लोग फंसे है वे अपने घर की छतों में रुके हुए है।लेकिन नदियों के बढ़ते हुए जल स्तर को देखते हुए उनका शीघ्र वहां निकाला जाना आवश्यक है। इसकी सूचना तहसीलदार भूपेंद्र जोशी को दे दी गयी है।

कल दोपहर शाम से ही प्रशासन और ग्राम सरपंच के द्वारा नदी किनारे निवास करने वाले लोगो को बाढ़ बढ़ने की जानकारी देते हुए सुरक्षित स्थान पर जाने के लिये समझाइश और चेतावनी दे दी गयी थी मगर कुछ लोगो ने इसे गंभीरता से नही लिया और रात में नदियों का जल स्तर बढ़ जाने के कारण दोनो नदियों के बाढ़ के बीच फंस गए है।

READ MORE:  नगरपालिका ध्यान दे परमेश्वरी गार्डन के रखरखाव पर - नेता प्रतिपक्ष ईश्वर देवांगन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *