संचालनालय में मिले तीन कोरोना पॉजिटिव कराया गया सेनीटाइजेशन।

रायपुर

ब्यूरो-विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती में तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। तीनो कर्मचारी अलग अलग विभाग के है।कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद संबंधित विभाग के कक्षो को सेनिटाइज कराया गया।इससे संबंधित खबर में MKM ने कोरोना संक्रमण की आशंका जताई थी।आज मिली रिपोर्ट से जो सही साबित हुई है।

विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन में आज दिनांक 17 अगस्त 2020 को तीन कर्मचारियों की कोरेना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिसमें एक स्कूल शिक्षा विभाग में सहायक संचालक ,दूसरा स्वास्थ्य संचनालय मैं सहायक ग्रेड 3 , तीसरा आर्थिक सांख्यिकी संचनालय मैं भृत्य के पद पर कार्यरत है। जिसमें से सभी संबंधित विभाग के कक्ष को मैसर्स रितु कंपनी द्वारा सैनिटाइज करा दिया गया है ।छत्तीसगढ़ संचनालय विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं संचार प्रभारी नवीन अग्रवाल ने बताया कि संगठन को उक्त तीनों अधिकारी कर्मचारी की जानकारी प्राप्त होने पर इंद्रावती भवन के नियंत्रण कक्ष को तत्काल सेनीटाइज करने कहा गया एवं संबंधित विभाग के कक्ष को 72 घंटे बंद रखने कहा गया है। कुछ विभागों द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार 30% कर्मचारियों की रोस्टर वाइज ड्यूटी लगाने के आदेश की अवहेलना की जा रही है। स्वास्थ्य संचनालय आर्थिक सांख्यिकी संचनालय और स्कूल शिक्षा विभाग में 100 प्रतिशत कर्मचारियों को कार्यालय बुलाया जा रहा है । संयोगवश इन तीनों विभागों से ही कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं अतः शासन की गाइडलाइन एवं समान प्रशासन विभाग मंत्रालय के आदेश 30% ड्यूटी लगाने के पालन करने की मांग संगठन द्वारा की गई है। मांग करने वालों में संघ के जितेंद्र सिंह ठाकुर, सीएल शर्मा, रामसागर कोसलें, पमनानी, राजेश वरकड़े, पी.आर. ठाकुर, नवीन अग्रवाल, जयंत यादव, अल्पना दाऊ, मंजू कुजुर गौरी छूरा, सुनील भूमरकर, मुकेश राजपूत, आनंद सिंह परमार, एसके पवार, संजय साहू, जागेश्वर भट्ट, अजय चौहान, आलोक वशिष्ठ, विशाल मिश्रा, एसएन साहू, राजेंद्र शर्मा आदि पदाधिकारियों ने मांग की है।

READ MORE:  पथरिया का बगबुड़ुवा भी हुआ कटघोरा कनेक्टेड,एक परिवार हुआ क्वारंटाइन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *