अटल बिहारी बाजपेयी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया याद!

मुंगेली

महेश कश्यप- छत्तीसगढ़ के निर्माता व भारतीय राजनीति के अजातशत्रु पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के द्वितीय पुण्यतिथि पर मुंगेली भाजपा कार्यकर्ताओ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा नगर मण्डल मुंगेली के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी को उनके द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रंद्धाजलि दी गई। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला ,नगर भाजपा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ठाकुर, नगर पालिका के उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, शिवप्रताप सिंह ने स्व.अटल बिहारी बाजपेयी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । श्रंद्धाजलि कार्यक्रम के अवसर पर जिलाध्यक्ष शैलेष पाठक ने कहा कि अटल जी भारत के ही नही वरन विश्व के सर्वमान्य नेता रहे है उनके द्वारा किया गया विकास का कार्यक्रम आज भी अनुकरणीय है । उनके प्रधानमंत्री सड़क योजना ने देश भर के गांव गांव की दशा और दिशा बदल दी है। उनकी नदी जोड़ो योजना के क्रियान्वयन से देश बाढ़ और सूखे की विभीषिका से बच सकता है ऐसे दूरदृष्टा को उनके पुण्यतिथि पर मुंगेली भाजपा की ओर से शत शत नमन किया।इस अवसर जिलाध्यक्ष शैलेष पाठक,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरीश शुक्ला ,नगर भाजपा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ठाकुर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर साहू ,जनपद पंचायत सदस्य शैलेंद्र तिवारी, दीनानाथ केशरवानी ,नितेश भारद्वाज, राजीव श्रीवास महामंत्री द्वय भाजपा ग्रामीण मंडल, कार्यालय प्रभारी कोटूमल दादवानी ,सुनील चोपड़ा ,महेन्द्र पारख ,समीर आहिरे ,आसिफ खोखर ,पार्षद मोना नागरे ,माला गुप्ता ,निशा सोनी ,प्रवीण सोनी ,शेष नारायण मोहले ,लवन डाहीरे ,अंकित दवे आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामशरण यादव महामंत्री भाजपा नगर मंडल ने किया।

READ MORE:  बिना अधिकार सरपंच बाँट रहा आवासीय पट्टा, एसडीएम ने कहा अवैध।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *